भाषा भारती आर्ट्स


वे दिन गए जब आपको ऐसे लोगों के साथ बात करने में कठिनाई होती थी जो आपकी भाषा नहीं जानते हैं। भाषा भारती आर्ट्स, मुंबई का एक प्रमुख सेवा प्रदाता है जिसके पास अपने ग्राहकों, सप्लायरों, बिजनेस पार्टनरों और कर्मचारियों को आपके संदेश को उनकी भाषा में रूपांतरित करके प्रभावशाली ढंग से बातचीत करने में सक्षम बनाने के लिए सम्पूर्ण विशेषज्ञता और संसाधन मौजूद है

जब व्यवसाय पूरे विश्व में फैलने लगता है तब वैश्विक बाजार में कामयाब होने के लिए बहुभाषी संचार जरूरी है। अनुवाद, लोकलाइजेशन, भाषांतरण और ट्रांसक्रिप्शन वो जरूरी सेवाएं हैं जो आपको “वही कहने में सक्षम बनाते हैं जो आप कहना चाहते हैं”।

भाषांतरण के लिए सेवा की हमारी व्यापक रेंज

  • समकालिक भाषांतरण
  • निरंतर भाषांतरण
  • मेडिकल भाषांतरण
  • कानूनी भाषांतरण
  • फोन पर भाषांतरण

समकालिक भाषांतरण

समकालिक भाषांतरण उस समय सबसे अच्छा साबित होता है जब अलग-अलग संस्कृति और भाषा वाले लोगों का एक बहुत बड़ा समूह किसी कॉन्फरेंस, सेमिनार, मीटिंग में शामिल होने के लिए और वक्ता की बात को अपनी भाषा में सुनने के लिए और जरूरत पड़ने पर बात करने के लिए भी एक जगह मिलता हैं। समकालिक भाषांतरण या तो साइट पर या फोन पर भाषांतरण के लिए रिमोट डेस्कटॉप कनेक्शन के माध्यम से साइट से दूर रहकर भी किया जा सकता है।

भाषा भारती आर्ट्स के प्रोफेशनल दुभाषियों के पास प्रोफेशनल दुभाषियों के संसाधनों का एक बहुत बड़ा भंडार है जो समकालिक भाषांतरण के माध्यम से प्राप्तकर्ता की भाषा में हूबहू वही कहने में माहिर होते हैं जो आप कहना चाहते हैं।

निरंतर भाषांतरण

निरंतर भाषांतरण उस समय सबसे अच्छा साबित होता है जब आपको एक छोटे से समूह के साथ आमने-सामने बैठकर बात या चर्चा करना होता है जहाँ उस समूह की संस्कृति और भाषा का अच्छा ज्ञान रखने वाला दुभाषिया, प्रभावशाली बातचीत के लिए भाषांतरण करने में सक्षम होता है। इसे आमने-सामने भाषांतरण भी कहा जाता है। निरंतर भाषांतरण में, दुभाषिए को हर बात को अच्छी तरह समझते हुए उसे नोट करने और उसके बाद एक भी जरूरी बात को छोड़े बिना उसे भाषांतरित करने के लिए जरूरी समय मिलता है।

भाषा भारती आर्ट्स के प्रोफेशनल दुभाषियों के पास प्रोफेशनल दुभाषियों के संसाधनों का एक बहुत बड़ा भंडार है जो निरंतर भाषांतरण के माध्यम से प्राप्तकर्ता की भाषा में हूबहू वही कहने में माहिर होते हैं जो आप कहना चाहते हैं।

मेडिकल भाषांतरण

मेडिकल दुभाषिए, भाषा अवरोध के कारण डॉक्टरों और मरीजों के बीच की बातचीत में अंतराल को समाप्त करने के लिए अपने कौशल का इस्तेमाल करते हैं। मेडिकल बिरादरी सम्मलेन, सेमिनार और बैठकें करती हैं जहाँ अलग-अलग संस्कृति और अलग-अलग भाषा के लोग एक दूसरे से बात करने के लिए मिलते हैं। डॉक्टरों को मरीजों बातचीत करके उन्हें निदान और इलाज के बारे में समझाना पड़ता है। इसके लिए, उन्हें साइट पर या ‘फोन-पर’ साइट से दूर उपलब्ध दुभाषिए की जरूरत पड़ सकती है। इनके लिए दुभाषियों की जरूरत पड़ती है जो एनबीसीएमआई द्वारा प्रमाणित होते हैं।

मुंबई, भारत में स्थित

भाषा भारती आर्ट्स और शक्ति एंटरप्राइज एक आईएसओ 9001:2008 और डीआईएन ईएन 15048 प्रमाणित भाषा सेवा प्रदाता है जिसे 40 साल से भी ज्यादा समय से मेडिकल अनुवाद और भाषांतरण सेवा में विशेषज्ञता प्राप्त है।

कानूनी भाषांतरण

दुभाषिए को जो अवांछित या दोहरावपूर्ण लगता है उसे छोड़े बिना कही गई हर बात को भाषांतरित करने के लिए कुशल कानूनी भाषांतरण की जरूरत पड़ती है।

फोन पर भाषांतरण

फोन पर भाषांतरण या टेलीफोनिक भाषांतरण का इस्तेमाल, दो अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोगों के बीच की बातचीत को सुगम बनाने के लिए किया जाता है। टेलीफोनिक दुभाषिया, वक्ता के सन्देश को सुनता है जिसे श्रोता की भाषा में भाषांतरित करना होता है। जब वक्ता, दुभाषिए को अपनी हर बात बोल लेता है तब कुछ देर ठहरकर दुभाषिया वक्ता की हर बात को मन में अनुवाद करता है और उसके बाद उसकी हर एक बात को श्रोता की समझ में आने वाली भाषा में समझाने के लिए उसे भाषांतरित करता है।

भाषा भारती आर्ट्स ही क्यों?

  • 40 वर्ष से अधिक प्रतिष्ठा
  • दुनिया भर की कंपनियों की भरोसेमंद
  • भाषांतरण के लिए स्वदेशी अनुवादक-भाषाविद
  • अंग्रेजी से किसी भी भारतीय भाषा में भाषांतरण में विशेषज्ञता प्राप्त
  • प्रमाणित दुभाषिए
  • आईएसओ 2001:2008 और डीआईएन ईएन 1508 प्रमाणित
  • गुणवत्ता आश्वासन
  • समय पर सेवा
  • किफायती और आवश्यकता आधारित भाषा समाधान

अपना सवाल पूछने के लिए - +917208885555 पर कॉल करें info@bhashabharatiarts.com और हमें अपना क्रेडेंशियल और कोटेशन प्रस्तुत करने का मौका दें।

भाषांतरण, भाषा सम्बन्धी अवरोध को समाप्त करता है। किसी भी भारतीय भाषा में प्रोफेशनल दुभाषिया प्राप्त करें।

12998

अनुवाद किए गए पृष्ठ

125

की गई परियोजनाएं

350

खुश क्लाइंट्स

100

जीते गए पुरस्कार