अच्छी गुणवत्ता वाला अनुवाद एक ऐसा अनुवाद है जिसमें कनेक्ट करने की क्षमता होती है और यह, अनुवाद करते समय सांस्कृतिक बारीकियों का ध्यान रखकर संभव है। इसलिए हम सिर्फ उन्हीं प्रोफेशनल अनुवादकों का चयन करते हैं जिनके पास भाषा और शैली सम्बन्धी परिवर्तन करने के लिए संस्कृति और क्षेत्र का ज्ञान होता है। हमारे अनुवादक, प्रोफेशनल स्वदेशी वक्ता होते हैं और इसलिए अलग-अलग क्षेत्र में मौजूद सांस्कृतिक बारीकियों का ध्यान रख सकते हैं और उस हिसाब से सामग्री की अनुवाद-रचना कर सकते हैं।
सही होने के बावजूद, एक सीधे-सादे शाब्दिक अनुवाद में असली संदेश के हावभाव और शैली का अभाव होगा। और कभी-कभी आपके संदेश के अर्थ को इस हद तक बदल सकता है कि वह हास्यजनक या काफी हद तक आक्रामक हो जाता है।
उदाहरण के लिए, “टेस्ट द थंडर” हेडलाइन के साथ थम्स अप का विज्ञापन। एक शाब्दिक अनुवाद, हास्यजनक होगा।
मुहावरेदार अनुवाद में, असली संदेश के पीछे छिपे विचार पर विचार किया जाएगा और उस हिसाब से एक समान रूप से शक्तिशाली हेडलाइन के साथ आएगा जिसमें असली संदेश जैसा ही प्रभाव होता है।
विज्ञापन कॉपी के लहजे, न्यूनकथित अर्थ और डिजाइन को इस तरह अनुकूलित करने की जरूरत है कि ऐसा लगे मानो इसे ख़ास तौर पर लक्षित बाजार के लिए लिखा गया हो। सिर्फ तभी आपके अनुवादित संदेश का अर्थ, रूचि और प्रभावकारिता, असली संदेश की तरह अच्छी होगी।
यह भरोसा दिलाने के लिए कि आपको ख़राब अनुवाद नहीं मिलता है, हम सिर्फ उन्हीं अर्हता प्राप्त देशी अनुवादकों का इस्तेमाल करते हैं जिनके पास रचनात्मक लेखन का अच्छा अनुभव हो और लक्षित बाजार की सांस्कृतिक जटिलता का पूरा ज्ञान हो।
इसके अलावा, हम आपकी उम्मीदों के साथ तालमेल बैठाने के लिए अनुवाद के प्रत्येक चरण में आपको शामिल करते हैं।
जब आपका अनुवाद हो जाता है, तब इन-हाउस डीटीपी एक्सपर्ट्स की हमारी टीम, लेआउट पर काम करेगी और इसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक फ़ाइल फॉर्मेट जैसे क्वार्कएक्सप्रेस, इनडिजाइन, पेजमेकर, पॉवरपॉइंट इलस्ट्रेटर, फोटोशॉप, कोरल ड्रॉ में डिलीवर करेगी।
हम सटीकता, गति और बचत प्रदान करते हैं। गुणवत्ता से समझौता किए बिना आश्चर्यजनक कम लागत पर अंग्रेजी से और अंग्रेजी में अपने सभी अनुवाद प्राप्त करें।
कॉल करें - टेलीफोन:+917208885555 या विस्तार से जानने के लिए info@bhashabharatiarts.com पर ईमेल करें
अनुवाद किए गए पृष्ठ
की गई परियोजनाएं
खुश क्लाइंट्स
जीते गए पुरस्कार