भाषा भारती आर्ट्स


संचार में मौजूद अंतराल को समाप्त करते हैं

मेडिकल दुभाषिए, भाषा सम्बन्धी अवरोध के कारण डॉक्टरों और मरीजों के बीच के संचार में मौजूद अंतराल को समाप्त करने के लिए अपने कौशल का इस्तेमाल करते हैं। मेडिकल बिरादरी सम्मलेन, सेमिनार और बैठकें करती हैं जहाँ अलग-अलग संस्कृति और अलग-अलग भाषा के लोग एक दूसरे से बात करने के लिए मिलते हैं। इनके लिए दुभाषियों की जरूरत पड़ती है जो एनबीसीएमआई द्वारा प्रमाणित होते हैं।

डॉक्टरों और मरीजों के बीच मेडिकल भाषांतरण

अस्पतालों में, डॉक्टरों का सामना ऐसे मरीजों से होता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं। ऐसी परिस्थिति में वे साईट पर या फोन पर या वीडियो रिमोट एक्सेस के माध्यम से मेडिकल भाषांतरण के लिए प्रोफेशनल सेवा प्रदाता का सहारा लेते हैं।

मेडिकल दुभाषिए, डॉक्टर, नर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ के साथ बात करने के लिए अंग्रेजी न बोलने वाले मरीजों की मदद करते हैं। हो सकता है मरीज, मुलाक़ात की वजह, पिछला मेडिकल इतिहास और अपनी समस्या इत्यादि के बारे में बताना चाहते हों। उसके बाद मेडिकल दुभाषिया, उचित मेडिकल शब्दावली का इस्तेमाल करके प्रोफेशनल के सामने उसका भाषांतरण करता है।

मेडिकल और सर्जिकल प्रक्रिया, मेडिकल केयर निर्देश जैसी जानकारियों को इसलिए भाषांतरित करना पड़ता है ताकि मरीज उसे दिए जाने वाले इलाज और आगे की कार्रवाई को समझ सके और उसे स्वीकार कर सके।

सम्मलेन और सेमिनार के दौरान मेडिकल भाषांतरण

अक्सर मेडिकल बिरादरी के प्रोफेशनल, सम्मेलनों और सेमिनारों का आयोजन करके नवीनतम चिकित्सा प्रथाओं और चिकित्सा विज्ञान में हुई उन्नतियों के बारे में एक दूसरे को बताना चाहते हैं। वे एक गंभीर सर्जरी या इलाज के लिए उठाए जाने वाले कदम के सम्बन्ध में सलाह देने के लिए विभिन्न देशों से विशेषज्ञों को आमंत्रित करते हैं। भाषा सम्बन्धी अंतर को एक प्रोफेशनल मेडिकल दुभाषिए के माध्यम से दूर किया जाता है जो उस काम को करने के लिए प्रमाणित और योग्यताप्राप्त होता है और प्रत्येक देश में मेडिकल एसोसिएशन द्वारा मान्यताप्राप्त होता है।

भाषा भारती आर्ट्स में, हमारे पास सभी भारतीय भाषाओं के दुभाषिए हैं। वे मेडिकल, फर्मास्यूटिकल और स्वास्थ्य सेवा उद्योग के विशेषज्ञ हैं। हम अल्प अवधि सूचना पर सभी व्यक्तियों, डॉक्टरों, अस्पताल अधिकारियों को मेडिकल दुभाषिए प्रदान करते हैं।

हमसे संपर्क करें: हमें अपना क्रेडेंशियल्स और कोटेशन पेश करने का मौका देने के लिए अपनी पूछताछ के साथ हमें info@bhashabharatiarts.com पर ईमेल करें या +91-7208885555 पर हमें कॉल करें।

भाषांतरण, भाषा सम्बन्धी अवरोध को समाप्त करता है। किसी भी भारतीय भाषा में प्रोफेशनल दुभाषिया प्राप्त करें।

12998

अनुवाद किए गए पृष्ठ

125

की गई परियोजनाएं

350

खुश क्लाइंट्स

100

जीते गए पुरस्कार