अपनी बैठक के दौरान भाषा को एक अवरोध बनने न दें।
निरंतर भाषांतरण का मतलब है, एक पैराग्राफ के पूरा होने पर भाषांतर करना ताकि दुभाषिए को कही जाने वाली बातों को अच्छी तरह सुनकर सही ढंग से उस बात को समझने के लिए और उसके बाद एक भी संबंधित बात को छोड़े बिना भाषांतर करने के लिए आवश्यक समय मिल सके। चयनित दुभाषिए के पास, बोली जाने वाली भाषा और भाषांतरित की जाने वाली भाषा दोनों में मौजूद संस्कृति और शैली सम्बन्धी अंतर के गहन ज्ञान के साथ विषय वस्तु की समझ होनी चाहिए।
निरंतर भाषांतरण, काफी हद तक आमने-सामने होने वाली बैठक जैसे खरीदार और विक्रेता, अभिभावक और शिक्षक, डॉक्टर और मरीज इत्यादि के बीच होने वाली चर्चा में किया जाता है।
दुभाषिया एक मध्यस्थ नहीं बल्कि प्रभावी संचार के लिए एक सुकारक का काम करता है। अक्सर हमारे सामने ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हो जाती है जहाँ हमें अपने व्यवसाय सहयोगियों, फ्रैंचाइज़ी धारकों, ग्राहकों, वेंडरों के साथ बात करनी पड़ती है जो हमारी भाषा नहीं जानते हैं। ऐसे मौके पर, बस हमें एक फोन कॉल कर दें। आपकी जरूरत के हिसाब से सही संसाधन का चयन करने के बाद हम अपने दुभाषिए को आपके बताए स्थान पर भेज देंगे। आप इस बात की चिंता किए बिना बड़े आराम से अपनी बैठक कर सकते हैं कि सामने वाला आपकी बात नहीं समझ पाएगा।
भाषा भारती आर्ट्स और शक्ति एंटरप्राइज, भारत के प्रोफेशनल भाषांतरण सेवा प्रदाता हैं जिनके पास किसी भी भाषा से किसी भी भाषा में भाषांतर करने के लिए दुभाषिए की व्यवस्था करने के लिए संसाधनों का एक बहुत बड़ा भंडार है। हमें भाषांतरण के लिए आवश्यक संबंधित कार्यक्रम की पृष्ठभूमि, स्थान और विषय वस्तु का एक संक्षिप्त विवरण दें। हम संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर अपना एस्टीमेट प्रस्तुत करेंगे जो बिल में फिट बैठेगा।
हमसे संपर्क करें: हमें अपना क्रेडेंशियल्स और कोटेशन पेश करने का मौका देने के लिए अपनी पूछताछ के साथ हमें info@bhashabharatiarts.com पर ईमेल करें या +91-7208885555 पर हमें कॉल करें।
अनुवाद किए गए पृष्ठ
की गई परियोजनाएं
खुश क्लाइंट्स
जीते गए पुरस्कार