भाषा भारती आर्ट्स


हम इस बात को अच्छी तरह समझते हैं कि तकनीकी अनुवाद एक आसान काम नहीं है और इसके लिए तकनीकी शब्दजाल और भाषाओं पर भरपूर नियंत्रण की जरूरत पड़ती है।

कुछ उत्पाद जानकारी और यूजर मैनुअल के लिए फोनेटिक अनुवाद की जरूरत पड़ती है ताकि शब्दों को आसानी से समझा जा सके। कुछ मामलों में तकनीकी और लोकलाइज्ड शब्दों का मिश्रण ज्यादा आरामदायक होता है।

हमें गर्व है कि हमारे पास अनुभवी और योग्यताप्राप्त तकनीकी अनुवादक हैं

वे तकनीकी अनुवाद में इस्तेमाल होने वाले शब्दों को एकदम सही ढंग से समझते हैं और अंतिम उत्पाद को पाठक अनुकूल बनाने का प्रयास करते हैं।

सभी तकनीकी अनुवाद सेवा के लिए तकनीकी दस्तावेजों और इस्तेमाल होने वाले शब्दों को अच्छी तरह समझने की जरूरत पड़ती है ताकि उन्हें सही ढंग से अनुवाद किया जा सके। इसलिए, इस बात को ध्यान में रखते हुए, हम सिर्फ अपने तकनीकी अनुवादकों को ही काम सौंपते हैं जो सही तकनीकी शब्दावली को बेहतर ढंग से समझते हैं और तकनीकी सामग्रियों को अनुवाद कर सकते हैं ताकि वे पाठक अनुकूल बन सके। हमारे पास अत्यंत योग्यताप्राप्त स्वदेशी अनुवादक हैं जिनके पास सभी प्रकार के विषयों के बारे में अच्छा अनुभव और बहुत बढ़िया तकनीकी ज्ञान है।

भाषा भारती में हम सिर्फ अपने तकनीकी अनुवादकों को ही अनुवाद का काम सौंपते हैं जो या तो संबंधित उद्योग से योग्यताप्राप्त होते हैं और उनके पास बहुत अच्छा अनुभव होता है या जिनके पास अलग-अलग प्रकार की तकनीकी सामग्रियों को हैंडल करने और अनुवाद करने का गहन ज्ञान और अनुभव है।

हम शब्दों का कंपनी विशिष्ट शब्दकोष तैयार करेंगे।

संबंधित क्षेत्र के लिए सही शब्दावली का निर्माण करने के लिए दोनों भाषाओं में तकनीकी शब्दजाल पर अच्छा नियंत्रण होना भी बहुत जरूरी है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि सटीक भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, हम आपके साथ मिलकर ख़ास तौर पर आपकी कंपनी या उद्योग के लिए ‘अनुवादित शब्दों वाला शब्दकोष’ बनाएंगे।

हम नवीनतम कैट टूल्स का इस्तेमाल करते हैं।

हम शब्दावली की सुसंगतता को प्रबंधित करने के लिए कंप्यूटर ऐडेड ट्रांसलेशन टूल्स (कैट टूल्स) के नवीनतम संस्करण जैसे ट्रेडोस, मेमोक्यू इत्यादि का इस्तेमाल करते हैं और अनुवाद को दोहराने के लिए कोई सहारा लिए बिना दोहराव वाले पैराग्राफों और सेक्शनों के पुनः उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए ट्रांसलेशन मेमोरी टूल्स का इस्तेमाल करते हैं। टीएम टूल्स, गुणवत्ता को बढ़ाने, कार्यकुशलता को बेहतर बनाने और पूरी परियोजना में अनुवादों की सुसंगतता को बनाए रखने में मदद करते हैं।

हम अत्यंत प्रोफेशनल, कंपनी विशिष्ट, सटीक तकनीकी अनुवाद प्रदान करते हैं

गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदान करने के लिए और अनुवादित सामग्रियों को अधिक सटीक और श्रेष्ठ बनाने के लिए हमारे पास:

  • तकनीकी अनुवादक हैं जो या तो अनुभवी तकनीकी लेखक हैं या योग्यताप्राप्त, प्रमाणित, प्रोफेशनल अनुवादक हैं जिन्हें स्रोत और लक्षित भाषा दोनों पर नियंत्रण के साथ डोमेन विशेषज्ञता प्राप्त है।
  • परियोजना प्रबंधन टीम जिन्हें तकनीकी अनुवाद से संबंधित परियोजनाओं को हैंडल करने का अनुभव है
  • लोकलाइजेशन इंजीनियर जो कैट टूल्स के इस्तेमाल से अच्छी तरह वाकिफ हैं
  • भारतीय भाषाओं में उपलब्ध अनुवाद के साथ शब्दकोष और तकनीकी शब्दों की डायरेक्टरी का इन-हाउस बैंक।

हम सूचना प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, दूरसंचार, शक्ति/ऊर्जा, और मोटरवाहन, इत्यादि जैसे तरह-तरह के क्षेत्रों के लिए यूजर मैनुअल और निर्देश गाइड से लेकर ऑनलाइन सहायता फाइलों तक सभी प्रकार के तकनीकी दस्तावेजों को हैंडल करते हैं।

चाहे दस्तावेज का अनुवाद करना हो या तकनीकी, मेडिकल या मार्केटिंग विषय का अनुवाद करना हो, हमारे पास उच्च गुणवत्ता वाला अनुवाद प्रदान करने के लिए डोमेन एक्सपर्ट हैं।

12998

अनुवाद किए गए पृष्ठ

125

की गई परियोजनाएं

350

खुश क्लाइंट्स

100

जीते गए पुरस्कार